in

मशहूर लोक गायक ओपी शर्मा का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज

हिमवंती मीडिया/प्रीति चौहान (पांवटा साहिब)

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी माइना निवासी प्रसिद्ध लोकगायक ओमप्रकाश शर्मा वर्तमान में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में संगीत (गायन) प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। प्रसिद्ध लोकगायक ओमप्रकाश शर्मा कई एल्बम ऑडियो और वीडियो निकाल चुके है। ओपी शर्मा बताते हैं कि लोक संगीत उनके अंतर मन व कण-कण में बसा है।वहीं इनकी मधुर स्वर लहरियों से भरी नये अंदाज में आज दिनांक नई पहाड़ी एल्बम अपना अंदाज वीडियो रिलीज़ हो चुकी है।

गौर हो कि इस वीडियो के माध्यम से इन्होने लोक संस्कृति को दर्शाया है। इस वीडियो को सफल बनाने में इनकी माता-पिता जी व इनकी पत्नी डॉ० किरण शर्मा प्रो० राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में कार्यरत है। व अर्पण स्टूडियो विकास नगर का विशेष योगदान है। इस वीडियो के मुख्य लोकगीत है।जिसमे लोकसंस्कृति की झलक है।

1. पांडवानी भरी हुई है।

2. ठण्डा पानी चूड़ी चांदनी भानजी |

3. डाली पे फूलो रा कांगुरे ।

इन लोक गीतों का नया अंदाज वीडियो बनाने का तथा ओमप्रकाश शर्मा की मधुर स्वर लहरियाँ सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर रही है। ओपी शर्मा ने बताया कि इस पूरी एल्बम को बनाने में दिशा निर्देश बलदेव चौहान ने दिया है। इस एल्बम में म्यूजिक रोहित मोडका ने दिया। यह एल्बम इनके यूट्यूब चैनल पर “हमारा पहाड़ी म्यूजिक” पर हर समय उपलब्ध रहेगी।

सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने में मेलों की अहम् भूमिका : सरवीन चौधरी

राजगढ़ शहर में लगे कचरा के ढेर,दे रहे किसी महामारी को बुलावा