in

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला(प्रेवि):– मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मेवा विधानसभा क्षेत्र (वर्तमान में भोरंज) के पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अमर सिंह चौधरी का हमीरपुर स्थित उनके पैतृक स्थान में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि अमर सिंह चौधरी को क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए भोरंज के लोगों द्वारा सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अमर सिंह चौधरी हमीरपुर जिला के मेवा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष, 1967 और 1977 में दो बार विधायक रहे।

कोरोना संक्रमण की वजह से हुई 30 वर्षीय महिला की मौत, अंतिम संस्कार करने के लिए कोई नहीं आया तो यंग ब्रिगेड यूथ क्लब के सदस्यों ने किया अंतिम संस्कार

वन विभाग प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए है प्रतिबद्ध : राकेश पठानिया