in

यमुना करुणा संस्था पांवटा ने दिव्यांग हरदेव सिंह को भेट की व्हील चेयर

पांवटा(प्रे.वि.):-  यमुना करुणा संस्था पांवटा ने हरि पुर टोहाना निवासी दिव्यांग हरदेव सिंह को व्हील चेयर भेट की है। संस्था के महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से उनसे आग्रह किया गया था  कि हरदेव सिंह चल फिर नही सकते और हरदेव सिंह को एक व्हील चेयरडी भेंट की जाए।  

इस के बाद यमुना करुणा संस्था पांवटा के अध्यक्ष डॉ प्रवेश सबलोक ने जरूरत मंद दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर भेट की। डॉ सबलोक ने कहा कि सभी को जितना हो सके समाज सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान विभिन्न संस्थाओं की समाजसेवा उल्लेखनीय रही है।

राजनाथ सिंह ने हिमाचल सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को सराहा

हिल- व्यू पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा घर पर रहकर ही धूमधाम से मनाया गया क्रिसमिस डे