in

युवा कांग्रेस के पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का थामा दामन

हिमवंती मीडियाप/पावंटा साहिब 

युवा कांग्रेस के पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ी और साथ ही साथ आज ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ उन्होंने पार्टी ज्वायन की। उन्होंने दिल्ली में आप के हिमाचल प्रभारी और दिल्ली में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आप की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में होने जा रहे नगर निगम के चुनावों में भाग लेने जा रही है। इसके साथ ही आने वाले विधान सभा चुनावों में सभी 68 सीटों पर चुनाव लडेगी। आप की इस घोषणा के बाद से हिमाचल की जनता में काफी उत्साह है। लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल की नीतियों में विश्वास जता रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सक्रिय नेता मनीष ठाकुर अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हो रहे है।

इस मौके पर अपने संबोधन में मनीष ठाकुर ने कहा कि वे जिस सोच को लेकर 25 साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब से लेकर आज तक बड़ा परिवर्तन आ गया है। इसलिए उन्होंने अपने सभी साथियों के साथ विमर्श कर आप में शामिल होने का निर्णय लिया।

12 से 14 आयु वर्ग के लिए 08 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा कॉविड -19 टीकाकरण

मुख्यमंत्री ने कुल्लू में 75 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास