in

राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में आयोजित हुआ पृथ्वी दिवस

हिमवंती मीडिया/राजगढ़

राजकीय  मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ के यूथ एवं इको क्लब के सौजन्य से बीते दिन सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया  प् स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पृथ्वी  दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष का थीम प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक रखा गया  है। उन्होने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के भीतर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना तथा धरती को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। उन्हेाने बताया कि औद्योगिक क्रांति के कारण पृथ्वी पर कार्बन उत्सर्जन काफी बढ़ गया है, जिससे  पृथ्वी पर जलवायु  परिवर्तन तथा प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ गया है। इससे पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। हमारी पृथ्वी पर प्लास्टिक की मात्रा दिन व दिन बढ़ रही है। प्रत्येक वर्ष 3.5 मिलियन टन प्लास्टिक वेस्ट भारत में  पैदा होता है  और एक प्लास्टिक की वस्तु को पृथ्वी पर स्वयं खत्म होने में 500 से 1000 साल तक का समय लग जाता हैप् अगर इसी रफ्तार से प्लास्टिक हमारी पृथ्वी पर प्रयोग होता रहा तो 2050 तक समुद्र में मछलियों के स्थान पर सिर्फ प्लास्टिक दिखाई देगा। प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण विभिन्न खाद्य वस्तुओं के साथ मिलकर हमारे शरीर में आ रहे हैं और धीरे-धीरे यह हमारे शरीर में इकट्ठा होकर  अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं जैसे कैंसर, लीवर और किडनी के रोग, हार्ट अटैक का कारण बन रहे हैं।

इसलिए हमें प्लास्टिक का प्रयोग  पूर्ण रूप से  बंद करना होगा अन्यथा इस पृथ्वी पर जीवन धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को प्लास्टिक के के दुष्परिणामो पर बनी फिल्में दिखाकर  प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल में  चित्रकला तथा नारा लेखन की प्रतियोगिताएं  आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ वर्ग  की चित्रकला प्रतियोगिता में सचिन ठाकुर ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय तथा  आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नारा लेखन प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम ,कृतिका न् द्वितीय स्थान तथा यामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग  में  दिव्या पुंडीर व रेहान ने प्रथम,  अंशु तथा अंतरा ने  द्वितीय, दिव्यांश तथा अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की  नारा लेखन प्रतियोगिता में  पूर्वा ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय ,आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नवी तथा दसवीं श्रेणी में हिना व सानिध्य ने प्रथम, महक व यशवंत ने द्वितीय ,अंशिका व अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में धीरज ने प्रथम ,आरुषि ने द्वितीय ,आयुषी ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के अतिरिक्त स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

28 अप्रैल को मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर आयोजित होगी साइकिल रैली

लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी हिमाचल की चारों सीटें:- डी आर चंदेल