in

लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी हिमाचल की चारों सीटें:- डी आर चंदेल

हिमवंती मीडिया/बद्दी
भाजपा जिला सचिव एवम् दून विस क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गुरमेल चौधरी एवम् दशौंधी राम चंदेल वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ स्योजक सोलन ने सयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निवर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को भारी मतों से जीता के मोदी के हाथ मजबूत करें। उक्त नेताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि मोदी ने यूक्रेन युद्ध को सीज फायर करने में भी अहम भूमिका अदा की है जो प्रशंसनीय है। मोदी ने राम मंदिर का आबूधाबी में उद्घाटन कर विश्व में अपना डंका बजाया है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को फ्री मेडिकल सुविधा देने पर मोदी का आभार जताया। इन नेताओं ने दावा किया कि भारत एक दिन विश्व में सुपरपावर होगा। कांग्रेस को कोसते हुए उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में पार्टी ने देश को लुटा है। दून विधायक सी पी एस तानाशाही कर खनन माफिया बने हुए हैं। प्रकृति से खिलवाड़ हो रहा आपदा आना इसका जीता जागता उद्धरण है। अब जनता गुमराह नही होगी। दून के विधायक सी पी एस ने पत्नि को लूट के काम में लगाया हुआ है।
उन्होंने बताया कि पिंजौर स्वारघाट फोरलेन,120 करोड़ का टूल रूम,आपदा में सहयोग देना केंद्र सरकार की उपलब्धियों में शामिल हैं। इन नेताओं ने सी पी एस व विधायक राम कुमार से जवाब मांगा कि आपदा में कितना सहयोग दिया तथ्यों सहित जानकारी दें। भाजपा नेताओं ने आपदा के समय व्यक्तिगत रूप से  करोड़ों रुपए पीड़ितों को बांटे थे। सी पी एस झूठ का पुलिंदा है। कहा कि दून के ठाना में 4 करोड़ की पेयजल योजना भाजपा ने दी। सी पी एस उसका भी झूठा श्रेय ले रहे हैं। सेवा न कर केवल चौधर कर दोगली नीति अपना रहे हैं।  स्क्रैप ठेकेदार बने है। उद्योगों में कमीशन की धंधा खोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे असफल विधायक राम कुमार साबित हुए हैं। विकास की गति धीमी पड़ी है।  पुनः दावा किया कि दून से लोकसभा में हजारों की लीड देंगे।  केंद्र में 400 पार सीटों में हिमाचल की चार सीटें लोकसभा में निर्णायक होंगी। भाजपा नेताओं ने प्रशासन,चुनाव आयोग से भी आग्रह किया है कि दून विस क्षेत्र में चुनावों में सट्टाबाजार शुरू कर उगाही हो रही जिसे शीघ्र रोका जाए।

राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में आयोजित हुआ पृथ्वी दिवस

राज्यपाल ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ की बैठक की अध्यक्षता