in

राजगढ़ विकास खण्ड की पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में प्रधान, उप-प्रधान व वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित

 

 

राजगढ(पवन तोमर ):- विकास खण्ड राजगढ़ की प्रथम चरण के पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 11 पंचायतों में प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित किए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत डिब्बर से प्रधान पद के लिए जब्बर सिहं को 231 मत, जाती राम को 373 मत, जोगेन्द्र सिंह व प्रकाश चन्द्र को क्रमशः 165 वोट और रमेश को 169 मत प्राप्त हुए जिसमें जाती राम को विजय घोषित किया गया। उप-प्रधान पद के लिए ओम सिंह को 10 वोट, जितेन्द्र कुमार को 425 वोट, जीत सिंह को 16, नीता राम को 190 जबकि प्रताप सिंह को 459 वोट मिले जिसमें प्रताप सिंह विजय रहे। इसी पंचायत के वार्ड नंबर एक से पवन कुमार को 100 जबकि संजय शर्मा को 114 वोट मिले। वार्ड नंबर दो से सात तक सत्यापाल, प्रियंका चौहान, हीना, सुश्मा, रमा देवी व देवेन्द्र सिंह सहित सभी वार्ड सदस्य र्निविरोध निर्वाचित हुए है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत कुडू लवाना से प्रधान के लिए जय सिहं को 255 मत जबकि मस्त राम को 296 वोट मिले जिसमें मस्त राम को विजय घोषित किया गया। उप-प्रधान पद के लिए गोबिन्द को र्निविरोध चुना गया। इसी पंचायत के वार्ड नंबर एक, चार व पांच से प्रियंका, पायल तथा संदीप र्निविरोध वार्ड सदस्य चुने गए जबकि वार्ड नंबर दो से कांता देवी को 43 वोट व शिला देवी को 104 मत मिले। वार्ड नंबर तीन टेला से बाबू राम को 26 मत जबकि मोहन लाल को 53 मत प्राप्त हुए।ग्राम पंचायत सैर जगास से प्रधान के लिए देश राज को 279 मत, पदम देव  को 92, प्रवेश को 52, रणदेव को 601 मत जबकि सुरजीत को 64 वोट मिले जिसमें रणदेव को निर्वाचित घोषित किया गया। उप-प्रधान पद के लिए पवन कुमार को 649 वोट, रणजीत सिंह को 151 वोट जबकि सोहन लाल को 273 मत प्राप्त हुए जिसमें पवन कुमार विजयी रहे। वार्ड नंबर एक से पांच तक कुमारी प्रियंका, अर्चना कुमारी, सुदेश, सुखदेव व कमलेश र्निविरोध वार्ड सदस्य चुने गए जबकि वार्ड नंबर छ: सेर जगास-1 से अजय कुमार को 84 और कपिल देव को 70 वोट मिले। वार्ड नंबर सात सेर जगास-2 से प्रवीण कुमार को 71 जबकि रणजीत सिंह को 84 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत नैरी कोटली से प्रधान के लिए देव राज को 156 मत, नरेश को 99 मत, मीरा देवी को 191, राकेश कुमार को 386 जबकि रणबीर को 56 वोट प्राप्त हुए जिसमें राकेश को विजय घोषित किया गया। उप-प्रधान पद के लिए तारादत को 600 मत, राज कुमार को 22 व रामस्वरूप को 260 मत मिले, जिसमें तारादत को विजय घोषित किया गया। इसी पंचायत के वार्ड नंबर एक, तीन, चार व पांच से कमलेश, अनिल, रेखा कुमारी तथा रीता देवी को र्निविरोध वार्ड सदस्य व वार्ड नंबर दो शाया चबरोन से देशराज को 116 जबकि राजेश को 115 मत प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत छोग टाली से प्रधान के लिए अंजना को 484, नीलम को 425 व रीना को 121 मत मिले जिसमें अंजना को विजयी घोषित किया गया। उप-प्रधान पद के लिए भीम सिंह को 433 जबकि कि माम राज को 581 मत मिले जिसमें माम राज को विजय घोषित किया गया। वार्ड सदस्यों में पुनम देवी, बिन्दी देवी, उषा, ओम प्रकाश व दुर्गा सिंह को र्निविरोध सदस्य चुना गया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बोहल टालिया से प्रधान के लिए विजयमती को 120, विशना देवी को 83, शिला देवी को 58, सुलेखा को 452 व सुषमा देवी को 185 मत प्राप्त हुए, जिसमें सुलेखा को विजयी घोषित किया गया।  उप-प्रधान पद के लिए इन्द्रजीत को 521 जबकि विनोद कुमार को 419 मत मिले जिसमें इन्द्रजीत  को विजय घोषित किया गया। वार्ड नंबर एक से तीन में सुखदेव, बबली व रीना र्निविरोध चुने गए। वार्ड नंबर चार कुलथ से अरूण कुमार को 100 मत जबकि विवेक को 190 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर पांच बोहल टालिया से कमल लता को 120 व पूजा को 93 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत काथली भरण से प्रधान पद के लिए अर्चना शर्मा  को 219, कामेश्वरी को 52, जमुना देवी को 05, प्रोमिला देवी को 167, मीनाक्षी को 189, रंजना ठाकुर को 20, संजु देवी को 26 व सुमन को 96 मत प्राप्त हुए जिसमें अर्चना शर्मा को विजयी घोषित किया गया। उप-प्रधान पद के लिए कुशल कुमार को 249, गोबिन्द सिंह  को 246 जबकि देविन्द्र कुमार को 290 मत मिले, जिसमें देविन्द्र कुमार को विजय घोषित किया गया। वार्ड नंबर दो कोटला मांगन से कल्याण सिंह को 146 मत जबकि संदीप कुमार को 100 वोट मिले। वार्ड नंबर एक, तीन, चार व पांच से लता देवी, शान्ता देवी, भूपेन्द्र सिंह व पुष्पा देवी र्निविरोध वार्ड सदस्य चुने गए।  

ग्राम पंचायत ठोड़ निवाड से प्रधान पद के लिए अमृत राज को 18, प्रदीप कुमार को 261, रामस्वरूप को 276 व विजय कुमार को 135 मत प्राप्त हुए जिसमें रामस्वरूप को विजय घोषित किया गया। उप-प्रधान पद के लिए काम राज को 276 जबकि कुलदीप सिंह को 419 मत मिले जिसमें कुलदीप सिंह को विजय घोषित किया गया। इस पंचायत के सभी वार्डो में प्रवीण कुमार, उर्मिला, अशोक कुमार, अंजना कुमारी व प्रभा देवी को र्निविरोध वार्ड सदस्य चुना गया।  
ग्राम पंचायत टाली भुज्जल, जदोल टपराली तथा देवठी मझगांव के प्रधान, उप-प्रधान व सभी वार्ड सदस्यों को र्निविरोध चुना गया है।    

सोलन जिला का सबसे ज्यादा जिला परिषद उम्मदीवारों का वार्ड बना दाडवा वार्ड

मुख्यमंत्री को की गई पुस्तक भेंट