in

राज्यपाल से भेंट की डाॅ. जगत राम ने

 शिमला(लो.स.वि).:- स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चण्डीगढ़ के निदेशक पदमश्री डाॅ. जगत राम ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की।
इस शिष्टाचार भेंट में डाॅ. जगत राम ने राज्यपाल से चिकित्सा क्षेत्र में अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने पीजीआई चण्डीगढ़ में कोविड-19 के उपचार, अनुसंधान और विकास के बारे में राज्यपाल को अवगत करवाया।
राज्यपाल ने उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार 2019 से सम्मानित होने पर बधाई दी और कहा कि यह प्रत्येक हिमाचली के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल प्रदेश का बेटा देश के एक बहुप्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान में सर्वाेच्च पद पर अपनी सेवाएं दे रहा है।

मुख्यमंत्री राहत कोष में 82,500 रुपये का अंशदान किया मानव कल्याण सभा ने

सड़क हादसे में दो नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने