in

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि की अर्पित

हिमवंती मीडिया/शिमला 
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजभवन में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा कि यह  दिवस हम सभी के लिए प्रेरणादायी है और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, परम्पराओं और विचारों को बहुत युवा अवस्था में देश-विदेश में प्रचारित किया और यह हम सब के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जब भी देश से बाहर गए, वे अपनी संस्कृति और विचारों को साथ लेकर गए। स्वामी जी के आदर्शों को अपनाते हुए हम देश को आगे ले जा सकते हैं।

जंग खा रही कोरोना में जनसेवा के लिए खरीदी गई एंबुलेंस: अभिषेक राणा

भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा द्वारा लोहड़ी पर्व पर आनलाईन कवि संगोष्ठी का किया गया आयोजन