in

वनों का संरक्षण व संवर्धन प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकता है : राकेश पठानिया

 

मंडी(लो.स.वि.):- भारत सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का क्षेत्रीय कार्यालय एक अक्तूबर से कार्य करना आरम्भ कर देगा। इस कार्यलय के आरम्भ होने से एफआरए और एफसीए से सम्बन्धित वन स्वीकृति के मामले अब शिमला में ही निपटाएं जाएंगे जिससे विकास कार्यों में तीव्रता आएगी।
 

यह जानकारी वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने करसोग विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत खील में 63 लाख की लागत से नवनिर्मित वन विश्राम गृह का विधिवत उद्घाटन करने के उपरान्त दी। प्रकृति वन्दन दिवस के अवसर पर वन मंत्री ने पौध पूजन के बाद  चिनार का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। 

उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण व संवर्धन प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र को 27 से 30 प्रतिशत करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में वनों का घनत्व बढ़ने से प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में विशेष सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान करसोग वन मंडल में 2 करोड़ 62 लाख की विभिन्न योजनाएं प्रगति पर है। करसोग के 98.5 प्रतिशत वन क्षेत्र में 90 हजार पौधों का रोपण किया गया। मंडी वृत्त में 1298 हैक्टेयर तथा करसोग में 188 हैक्टेयर क्षेत्र में पौध रोपण किया गया। 

राकेश पठाानिया ने कहा कि कोरोना महामारी के समय प्रदेश सरकार द्वारा बाहरीे राज्यों में फंसे 2 लाख 60 हजार प्रदेशवासियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश वापिस आए लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार की व्यवस्थ की जा रही है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे स्वरोजगार अपना कर अपनी व आपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी रोजगार मुहैया करवा सकते हैं। 
वन मंत्री ने महिला मंडल पांगणा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11 लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने सेरी रेंज के ग्राम वन विकास समिति पथरेवी और माहुनाग की महिलाओं द्वारा चील के पत्तों से बनाए उत्पादों का भी अवलोकन किया । 

उन्होंने कुन्नू हैलीपैड पर 35 लाख की लागत से चल रहे हैलीपैड विस्तारीकरण के कार्य का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तारीकरण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।  

इस अवसर पर स्थानीय विधायक करसोग हीरालाल ने कहा कि करसोग विधान सभा क्षेत्र में 104 करोड़ की लागत पीएमजीएसवाई के माध्यम से 15 सड़कों का निर्माण एवं विस्तारीकरण किया जा रहा है। द्वितीय चरण में 25 करोड़ की लागत से 6 सड़कें और 18 करोड़ की लागत से लूरी सड़क और साढ़े 6 करोड़ की लागत से चिंडी-पांगणा सड़क का कार्य प्रगति पर है और 52 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। 

 इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव बिहारीलाल, मंडलाध्यक्ष करसोग कुन्दन ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत खील दिनेश कुमार,  मुख्य अरण्यपाल वन वृत्त मंडी एस के मुसाफिर, डीएम वन निगम सुन्दरनगर अमरीश शर्माएसडीम करसोग सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी करसोग अरूण मोदी, वन मंडल अधिकारी करसोग आर के शर्मा, डीएफओ पब्लिसिटी अनीष शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र, हि0प्र0 फोरेस्ट मनिस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष संत राम सहित अतिरिक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

चुराह विधानसभा क्षेत्र आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर लाल ने एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये का चैक भेंट किया