in

वर्ष 2020 का “सुमेधा श्री” सम्मान  के लिए चुना गया डॉ प्रेमलाल गौतम और  अमरदेव अंगिरस को

हिमवंती मीडिया/कविता गौतम
साहित्य कला मंच द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान “सुमेधा श्री” के लिए डॉक्टर प्रेम लाल गौतम और अमरदेव अंगिरस को चुना गया है। यह जानकारी साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम,  संरक्षक कृष्णा बंसल एवं कोषाध्यक्ष सुमति सिंघल ने एक संयुक्त बयान में दी। उन्होंने कहा कि साहित्य कला मंच की वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि साल 2020 के लिए यह सम्मान दोनों साहित्यकारों को संयुक्त रूप से आगामी कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। डॉ प्रेमलाल गौतम संस्कृत के विद्वान है तथा जाने माने साहित्यकार हैं। उन्होंने अनेक पुस्तकें लिखी हैं तथा कई पुस्तकों और ग्रंथो का सम्पादन भी किया है । उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

इसी प्रकार अमरदेव अंगिरस भी हिमाचल के साहित्य जगत में जाना पहचाना नाम है। उन्होंने हिमाचली विशेष रूप से सोलन जिले की संस्कृति के विषय मे काफी शोध किया है तथा इस पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं।  यादव किशोर गौतम ने कहा कि यह कार्यक्रम अप्रैल माह में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होते ही कार्यक्रम की तारीख तय कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि नालागढ़ साहित्य कला मंच ने थोड़े समय मे अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है तथा क्षेत्र के उभरते साहित्यकारों के लिए एक मंच प्रदान किया है तथा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये हैं। साथ ही यह भी बताया कि मंच की  एक पुस्तक  प्रकाशनाधीन है,  जिसमे मंच से जुड़े साहित्यकारों की विभिन्न विधाओं की  चुनिंदा रचनाओं को संकलित किया गया है

 

महंगाई राक्षसी रूप लेकर बनी महंगासुर, देश व प्रदेश की जनता हुई त्रस्त : अभिषेक राणा

सरिता चौहान ने डीजीपी का जताया आभार