in

विधायक सुखराम चौधरी बने कैबिनेट मंत्री

 

पांवटा(ब्यूरो):- पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी को कैबिनेट मंत्री  बनाया गया है। सुखराम चौधरी राजनीति में आने से पहले HPSEBL में कार्यरत थे। सुखराम चौधरी सन 1997 में सक्रिय राजनीति में आयें और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े। सन 1998 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के टिकट से पाँवटा विस से लड़ने का मौक़ा मिला, तब से उन्होंने पीछे मूड कर नहीं देखा। सन 2003 में वह पुनः पाँवटा से भाजपा प्रत्याशी बने और जीते। 2007 में पुनः भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े व जीते व 2010 में सीपीएस बने। 2017 में वह पुनः जीत कर विधानसभा पहुँचे।

वे तीन बार भाजपा सिरमौर के अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के चुनाव प्रचार हेतु हरियाणा,उतराखंड,जम्मू कश्मीर,गुजरात,मध्यप्रदेश,झारखंड,दिल्ली व आदि राज्यों में जा चुके हैं। सुखराम चौधरी के परिवार में उनकी धर्म पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनकी धर्म पत्नी एक अध्यापिका हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राठौर का सीएम जयराम के बयान पर पलटवार

शिक्षा नीति में 34 साल बाद बदलाव