in

कांग्रेस अध्यक्ष राठौर का सीएम जयराम के बयान पर पलटवार

शिमला(पूनम मेहता):- हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सुरेश कश्यप को हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अंदरूनी दरारें सामने निकल कर आई है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए वार पर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री टेप रिकॉर्डर की तरह बार-बार एक ही बात करते हैं ।

राठौर ने कहा कि यह लोकतंत्र है और यहां कभी भी कोई भी अपनी इच्छा अनुसार बाहर निकल सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए कांग्रेस पार्टी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है और आने वाले समय में भी करती।

कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं उनके पद के अनुकूल नहीं हैं और उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

वहीं प्रदेश में लंबे समय से खाली पड़े मंत्री पदों को लेकर राठौर ने कहा कि इससे प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। कोरोना संकटकाल के बीच स्वास्थ्य और नागरिक खाद्य आपूर्ति मंत्रालय खाली पड़े हैं।

यह दोनों मंत्री पद जल्द से जल्द भरे जानी चाहिए ताकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने काम पर पूरी तरीके से ध्यान दे सकें। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 2022 के चुनावों के बारे में ना सोच कर जनता के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि जनता की भलाई करने का है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भारतीय मजदूर संघ ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी बने कैबिनेट मंत्री