in

विपिन सिंह परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक किया प्रकट

 

 

शिमला(ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री  शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर  गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया।  परमार ने कहा कि संतोष शैलजा सिर्फ वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार की पत्नी ही नहीं बल्कि अध्यापिका व लेखिका के रूप में अलग पहचान रखती थीं। उन्होंने कई पुस्तकें व उपन्यास भी लिखे। संतोष शैलजा गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़ी  हुई  थी। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

   परमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है व दिवंगत आत्मा  की शान्ति की प्रार्थना  की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष  हंस राज तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा ने भी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।        

मुख्यमंत्री ने शान्ता कुमार से मिलकर संवेदनाएं कीं व्यक्त

नैसर्गिक, धार्मिक और साहसिक पर्यटन के आकर्षणों को जोड़ा जाएगा अभियान के साथ