in

विवेक शर्मा उपाध्यक्ष पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना  

 

विवेक शर्मा उपाध्यक्ष पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस

राजगढ़(पवन तोमर):प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को अब कोरोना का हब बनाया जा रहा है जिसके लिए प्रदश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पूरा मन्त्रिमंडल जिम्मेदार है | कोरोना काल में जब प्रदेश की जनता के लिए उचित निर्णय लेने चाहिए थे ताकि जनता को कोरोना जेसी वैश्विक महामारी से बचाय जा सके ,लेकिन प्रदेश सरकार ने यहाँ की जनता की जान को जोखिम में डाल दिया है जिसके उदाहरण इन दिनों प्रदेश में देखे जा रहे है|

 

यह आरोप पच्छाद ब्लोक कांग्रेस के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने यहाँ मिडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए लगाये | विवेक शर्मा ने बताया की प्रदेश सरकार द्वारा सबसे बड़ी गलती यह की गई है की जब से प्रदेश के बॉर्डर बाहर से आने वाले सेलानियो के लिए खोले गये है जोकि प्रदेश सरकार का बेहद गलत व् चिंताजनक निर्णय है साथ ही हिमाचल के लोगो के लिय प्रदेश में सीधें ही प्रवेश देना भी गलत निर्णय रहा है|

 

इन दिनों प्रदेश में जितने भी कोरोना के मामले आ रहे है यदि उन सबकी ट्रेवल हिस्ट्री जांची जाय तो सभी की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर से प्रदेश में प्रवेश करनी की बताई जाती है ,शर्मा ने कहा की में हिमाचलियो का अपने हिमाचल में वापसी आना का विरोध नहीं करता हु उन्हें अपने घर जरुर आना चाहिए ,लेकिन प्रदेश सरकार को बाहर से अपने घर हिमाचल में आने वाले लोगो के लिए प्रदेश की सीमाओं पर ही 14 दिनों तक क्वारनटाईन करने की उचित व्यवस्था की जानी चाहिय थी उसके बाद कोरोना का टेस्ट नेगिटिव आने के बाद उन्हें हिमाचल में प्रवेश देना चाहिए था लेकिन प्रदेश सरकार ने ऐसे उचित कदम नहीं उठाये जिसका खामियाजा प्रदेश की सारी जनता भोग रही है |

 

विवेक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम पर हमला करते हुए कहा की मुख्यमंत्री दुसरो को नसीहत देते नजर आते है की अपने फेस  मास्क व् सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करे लेकिनजनता देख ही रही है की खुद भाजपा के मुख्यमंत्री सहित कार्यकर्ताओं द्वारा नियमो का कितना पालन किया जा रहा है| भाजपा द्वारा खुद अपने बनाये नियमो को तोडा जा रहा है जोकि बेहद निंदनीय व चिंताजनक है | सबसे पहले प्रदेश में सरकारों व् निजी बसों में 100 फीसदी सवारियों को बिठाने की इजाजत दी है इस हिसाब से केसे सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन किया जायगा | निजी बस मालिको की मदद करने की बजाय उन्हें कोरोना जेसी बीमारी के मुह में धकेलने का काम किया गया है |

 

इन दिनों जयराम सरकार में मंत्री बन रहे है सेंकडो की संख्या में नेताओ के साथ कार्यकर्त्ता चले होते है फिर कैसा सोशल डिस्टेंनसिंग ? एक मंत्री के संक्रमित होने के बाद अभी तक जिले में 24 लोग संक्रमित हो चुके है जिससे इन नेताओ ने पूरी तरह से आपदा अधिनियम की धजिया उड़ाई है |और मजेदार बात यह है की सरकारी आधिकारियो द्वारा इन नेताओ को समझाने की बजाय खुद कानून को तोडा जा रहा है | 

राष्‍ट्रीय व्‍यापारी कल्‍याण बोर्ड का शीघ्र गठन किया जायेगा

सौरभ ठाकुर ने हासिल किया अंतरराष्ट्रीय स्तर का फेलोशिप अवार्ड