in

सौरभ ठाकुर ने हासिल किया अंतरराष्ट्रीय स्तर का फेलोशिप अवार्ड

                 
  राजगढ़(पवन तोमर):- जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के एक युवा सौरभ     ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का फेलोशिप अवार्ड हासिल किया है | उनकी इस उपलब्धी पर  केन्द्रीय हाटी समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्ता प्रकट की है | केन्द्रीय हाटी समिती के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर ने बताया कि नौहराधार तहसील के शामरा निवासी डॉ. अमीचन्द कमल के पुत्र सौरभ ठाकुर को श्रीलंका के क्षेत्रीय राजनीतिक अध्ययन केंद्र (आरसीएसएस)द्वारा वर्ष 2020 के लिए कोडिकारा फेलोशिप अवार्ड प्रदान किया गया है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मानित अवार्ड वर्ष में एक ही व्यक्ति को मिलता है। सौरभ ठाकुर दक्षिण एशिया में एंथ्रोपोसिन युग मे जलवायु सुरक्षा को समझने‘ के विषय में शोध करेंगे। सौरभ ठाकुर वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय राजनीति संगठनएवं निरस्त्रीकरण केंद्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में पी.एच.डी कर रहे है। वह इससे पूर्व इंग्लैंडकनाडा व वियतनाम इत्यादि देशों में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके है।
उनकी इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय हाटी समिति के महासचिव कुन्दन शास्त्रीउपाध्यक्ष सुरेन्द्र हिंदुस्तानी व वेद प्रकाश ठाकुरहाटी समिति राजगढ़ के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहानविजय भारद्वाजसतीश ठाकुरजगदीश वर्मा व रत्तन हाब्बी नेसौरभ ठाकुर व उनके पिता अमीचन्द कमल व माता  निर्मल कमल को बधाई दी है।
  

विवेक शर्मा उपाध्यक्ष पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना  

राजगढ़ के समाजसेवी व् पूर्व पार्षद दीपक धीर ने बांटे मास्क और सेनीटाईजर