हिमवंती मीडिया/नाहन
भारतीय थल सेना ने इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 22 मार्च से 3 अप्रैल 2021 तक भर्ती आयोजित की गई थी। जिसके अर्न्तगत शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षण में सिरमौर जिला के सभी सफल उम्मीदवार 8 जुलाई से 10 जुलाई 2021 के बीच अपने दस्तावेज भर्ती कार्यालय शिमला में जमा करवाएं। यह जानकारी भारतीय थल सेना प्रवक्ता ने दी।