in

संगीत के माध्यम से हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा दे रहें ठाकुर रघुवीर सिंह

रघुवीर का नया गाना “बल्लै बल्लै मेरी इंडियन आर्मी” यूट्यूब चैनल ‘हाटी स्वर’ पर हुआ लॉंच

हिमवंती मीडिया/प्रीति चौहान (पांवटा साहिब)

आज के दौर में जहां हर व्यक्ति इंडियन आर्मी को पसंद करता है, वहीं हिमाचली लोकगायक ठाकुर रघुवीर सिंह ने भारतीय सेना को चाहने वाले लोगों के लिए एक गाना बनाया है। मीडिया और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र सदस्यों की उपस्थिति में सेना पर फिल्माए गए ठाकुर रघुवीर सिंह के गाने “बल्लै बल्लै मेरी इंडियन आर्मी” की लॉंचिंग की गई।

बता दें कि ठाकुर रघुवीर सिंह के इस गाने को भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों पर ही फिल्माया गया है। इस गाने की शूटिंग सिरमौर के विभिन्न हिस्सों नाहन, पांवटा साहिब एवं शिलाई के चांदपुरधार आदि स्थानों पर हुई है। ज्ञात हो कि ठाकुर रघुवीर सिंह जिला सिरमोर के गिरीपार के शिल्ला गांव से संबंध रखते है। बचपन से संघर्ष भरा जीवन यापन करते हुए रघुवीर ने संगीत में एमए व विशार्थ की डिग्री प्राप्त की है। अपने आवाज और सुरों के दम पर ठाकुर रघुवीर सिंह आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। बड़ी शादियों और बड़े-बड़े त्योहारों के स्टेज शौ में ठाकुर रघुवीर सिंह की बड़ी मांग है। हाल ही में रिलीज उनकी पहाड़ी एलबम नाटी बॉम ने 5 मिलियन व्युज हासिल किये है।बताते चलें कि ठाकुर रघुवीर सिंह ने 2012 से संगीत का सफर शुरू किया था, और आज भी पटियाला घराने के उस्ताद कृष्ण कालिया से चंडीगढ़ में संगीत की बारीकियां सीख रहे हैं। ठाकुर रघुवीर सिंह की अगली एल्बम नाटी बॉंब-2 जल्द ही रिलीज होने को तैयार है। गिरीपार क्षेत्र के उभरते हुए सितारे पर क्षेत्र के सभी लोगों को गर्व महसुस हो रहा है।

सेना को समर्पित बल्लै बल्लै मेरी इंडियन आर्मी की लॉंचिंग के मौके पर स्वयं ठाकुर रघुवीर सिंह, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा शिलाई के सदस्यों के अलावा अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने इस गाने की जमकर सराहना की, और उम्मीद जताई कि यह गाना सभी को पसंद आएगा।

धर्मशाला में दो दिवसीय साहित्य समारोह 25 मार्च से होगा आरंभ : डीसी

नाहन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सखियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन