in

सरदार अवतार सिंह तारी का निधन

हिमवंती मीडिया /पांवटा साहिब 

पांवटा कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर परिषद के चेयरमैन रहे सरदार अवतार सिंह तारी का निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 3:00 बजे स्वर्ग धाम में होगा। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वह एक ऐसे सच्चे इंसान थे जिन्होंने पांवटा साहिब के विकास के लिए अपना योगदान दिया है। उनकी सोच और मेहनत की बदौलत यमुना किनारे स्वर्ग धाम बना।

कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सभी को साथ लेकर काम किया और नगर परिषद के चेयरमैन रहते उन्होंने शहर के हर वार्ड का विकास किया। और विकास के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी। उनके निधन पर पूर्व ऊर्जा मंत्री, सुखराम चौधरी ,पूर्व विधायक किरनेश जंग , मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ,प्रदेश कांग्रेस सचिव अवनीत सिंह लांबा, नगर परिषद की चेयरमैन निर्मल कौर व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

बांगरण पुल पर आगामी एक माह तक मुरम्मत कार्य रहेगा जारी :-सुमित खिमटा