in

सामाजिक कार्यकर्ता समीर शर्मा का बिमारी के चलते हुआ निधन : दुःखद

 

पांवटा(ब्यूरो ):-विकासखण्ड पांवटा साहिब के देवीनगर में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता समीर शर्मा का लम्बी बिमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह देहरादून के अस्पताल मे अंतिम सांस ली। उनके जाने से उनके परिवार को गहरा आघात लगा है।

समीर शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता थी। वह समाज में जरुरतमंदो के हक के लिए व अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहती थी। वह भले हमारे बीच नही है लेकिन उनके किये कार्य हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।  नगर के वार्ड़ नंबर-9 के मद्रासी काॅलोनी के लोगों के लिए काॅलोनी में  सार्वजनिक शोचालय वनबाने में   उनका बड़ा योगदान रहा है।

उन्होने मीडिया के माध्यम से काॅलोनी के महिलाओं की समस्याओं को उजागर कर प्रशासन के समक्ष लाया। नगर के हर सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेती रही। उनका कहना था कि महिलाओं को अपने चूल्हे चोके के साथ साथ समाज के लिए अपना योगदान देना चाहिए। इसके अलावा समाज में उनकी बहुत की उपलब्ध्यिा है। जिन्हें नकारा नही जा सकता।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

माजरा के प्रसिद्ध ग्राउंड में हुआ कोस्को क्रिकेट लीग का आयोजन

मिश्रवाला में मंदिर के बाहर चाचा बूटी नाथ की याद में लगाया गया वाटर कूलर