in

सिरमौर जिला में जनवरी 2023 में लगाए जाएंगे 11 परिवार नियोजन शिविर

हिमवंती मीडिया / नाहन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में माह जनवरी 2023 में 11 परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी और 28 जनवरी को सिविल अस्पताल ददाहू, 7 जनवरी तथा 21 जनवरी को सिविल अस्पताल सराहां, 10 जनवरी और 24 जनवरी को सिविल अस्पताल राजगढ़, 17 जनवरी तथा 31 जनवरी को सिविल अस्पताल शिलाई में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 5, 12 व 19 जनवरी को यह शिविर आयोजित किये जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि इन सभी शिविरों में महिलाओं की प्रजनन स्वास्थ्य समबन्धी जांच भी की जाएगी।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

जन शिकायतों के निवारण के लिए नवोन्मेषी योजनाएं शुरू करने पर दिया जाएगा बल:- मुख्यमंत्री