in

सी पी एस राम कुमार ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का किया शुभारंभ 

हिमवंती मीडिया /बद्दी (शांति गौतम)

मुख्य संसदीय सचिव (नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व विभाग) राम कुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र के भटोली कलां (बौणी) गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की तथा शहीद ला. नायक मनोहर लाल स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामकुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र की सीमा बागबानियाॅ से भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रुप में एक व्यापक संवाद कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जिसमेे सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा यह यात्रा पूरे दून विधानसभा क्षेत्र में होगी तथा इस यात्रा का उद्देश्य लोगो को भाजपा की गलत नीतियों के प्रति जागरुक करना है और वर्तमान प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित उद्योगों में 70 प्रतिशत रोेजगार हिमाचल के युवाओं को देना प्रदेश सरकार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही श्रम कानूनों में संशोधन किया जाएगा ताकि शिक्षित युवाओं को रोज़गार मिल सके। राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 में दी गई सभी गारंटियों को राज्य सरकार चरणबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने भटोली कलां (बौणी) गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनी और इस पर सहाभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी चैधरी मदन लाल, दून ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ,सनेड़ की प्रधान रचना देवी, थाना के प्रधान बिन्दू, उप-प्रधान भाग सिंह मेहता, शहीद मनोहर लाल की पत्नी भागो देवी, सहित  अन्य पंचायति राज संस्थानो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्त्ताओं की उचित मांगों पर करेगी विचार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने चौधरी संतोख सिंह की अंतिम अरदास में लिया भाग