in

सुशील कपूर को मातृ शोक

पावंटा(ब्यूरो):- जय सिंह ठाकुर एंड संस कंपनी में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर तैनात सुशील कपूर की माताजी श्रीमती राजरानी कपूर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह लगभग 85 वर्ष की थी। उन्होंने 29 अप्रैल 2021 को अपने निज निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वह अपने परिवार के साथ सहारनपुर में रहती थी। वह अपने पीछे 4 पुत्र, पुत्र वधूए, तीन पुत्रियां, दामादो एवं नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई है। उनके एक जेष्ठ पुत्र सुशील कपूर पांवटा साहिब में आकर बस गए थे, जिनके पास इनकी माता जी काफी समय बिताती थी। राजरानी कपूर एक धार्मिक विचारों की महिला थी और समाज सेवा में भी काफी रुचि रखती थी। इस दुखद घटना पर हिमवंती की गहरी संवेदना तथा प्रभु से प्रार्थना की वह मृतक की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

हिमफैड के अध्यक्ष ने सीएम कोविड-19 फंड में किया अंशदान

पावंटा रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद व्यक्ति को प्रदान की गई व्हीलचेयर