in

हम सभी को अपने पर्यावरण के प्रति रहना चाहिए समर्पित : डॉ. दिनेश बेदी

 

हिमवंती मीडिया / पावंटा साहिब 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के सभी अस्पतालों में एक-एक पौधा लगाया गया।  श्री साई ग्रुप के अभियान  “एक पौधा एक उम्मीद”  के अंतर्गत श्री साई हॉस्पिटल अम्बाला, श्री साई कार्डियक एवं  क्रिटिकल केयर , पावंटा साहिब , श्री साई हॉस्पिटल , नाहन में एक- एक पौधा लगाया गया। इस अवसर पर डॉ दिनेश बेदी ,निदेशक  श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स द्वारा सभी से आग्रह किया गया कि  हम सभी को अपने पर्यावरण के प्रति समर्पित रहना चाहिए। सभी अस्पतालों में “एक पौधा एक उम्मीद” के उदेशय से एक एक पौधा रोपण किया गया।उन्होंने कहा कि हम जितना पर्यावरण के प्रति जागरूक रहेंगे उतने ही भविष्य में सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि  हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि हमारा भविष्य सुखद रहे।  उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन, इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति अधूरी है। विश्व में सबसे समृद्ध देश वही हुए हैं, जहां यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में हों। इसलिए पर्यावरण के बचाव में हम सब को अपना योगदान देना चाहिए।

14 जून तक जारी रहेंगी कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें , उपायुक्त डीसी राणा ने जारी किए आदेश

सब्जियों के उचित दाम ना मिलने से किसान हुए परेशान