in

15 माह में प्रदेश सरकार की कोई उपलब्धि नहीं:- कश्यप

बद्दी में पन्ना प्रमुख की बैठक में भाग लिया सांसद सुरेश कश्यप ने

हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गोतम)
निवर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि  कांग्रेस सरकार की 15 माह की कोई उपलब्धि नहीं है। इस सरकार की केवल एक ही उपलब्धि है कि भाजपा ने जिन  स्थानों पर कार्यालयों को खोला था, वह इस सरकार ने आते ही बंद कर दिया। डेढ हजार संस्थान इस सरकार ने सता संभालते हुए पहला काम किया। बद्दी में दून भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ने कहा बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आपदा के दौरान कांग्रेस सरकार ने केवल अपने चेहतों को मुआवजा दिया। गरीब लोग अभी तक मुआवजे के लिए भटक रहे है।
दून में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर देश व प्रदेश को बचाना है तो मोदी के हाथो में देश का नेतृत्व दोबारा सौंपना होगा। सभी देश सुरक्षित है। 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11 वें स्थान पर थी और मोदी ने इन दस सालो में भारत को पांचवी अर्थव्यवस्था पर ला कर खड़ा कर दिया। मोदी की योजना है कि वर्ष 2028 तक इस देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुख से कहा कि उनके पास एक पन्ना में 20 से 25 वोट है। उन्होंने अपने वोट को अपने पक्ष में करना है लेकिन दूसरे पक्ष में है उसे भी अपनी ओर लाना है तो दुनिया की कोई भी ताकत नहीं है जो भाजपा को हरा सके। राज्य सभा सांसद डॉ. सिंकदर ने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की रीढ़ है और आज इसके दम पर ही भाजपा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने देश के विकास के लिए भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने की अपील की है।

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति उत्तराखंड प्रांत द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली:- डीसी