in

2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत हो दर्ज : मुख्यमंत्री

हिमवंती मीडिया/शिमला 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कसुम्पटी भाजपा मंडल के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत दर्ज हो। उन्होंने कहा कि यह तभी सम्भव है जब हम सभी लोग पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य करना शुरू करेंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में कसुम्पटी मंडल में कम से कम दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी मंडल शहरी क्षेत्र है इसलिए कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल पदाधिकारी अपने संबंधित मंडल में चुनावों के दौरान पार्टी की जीत सुनिश्चत करें।

मानल-कांटी मशवा सड़क को किया जाए ठीक, नहीं तो कार्यालय का किया जाएगा घेराव : अजय कंवर

उपायुक्त की उपस्थिति में अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाई गई एहतियाती डोज