in

स्वर्गीय ज्ञानचंद अग्रवाल की रस्म तेहरवी 4 अप्रैल 2021 को होगी

देहरादून(ब्यूरो):- हिमवंती के उत्तराखंड के ब्यूरो प्रमुख राकेश अग्रवाल के मामा ज्ञानचंद अग्रवाल का देहांत गत 24 मार्च 2021 को हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। उनकी रस्म तेहरवी 4 अप्रैल 2021 को स्वर्गपुरी आश्रम, पुलिस लाइन के सामने रेसकोर्स, देहरादून में रखी गई है। इससे पूर्व ब्रह्मभोज का आयोजन 12:00 बजे से उनके निवास स्थान 45-डी चंद्र नगर, निकट गांधी आश्रम देहरादून पर होगा।

यह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, 2 सुपुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। इनकी उम्र लगभग 90 वर्ष थी तथा देहरादून के पीपल मंडी में कई दशकों से अग्रवाल दालवालों के नाम से उनकी दुकान थी, जहां उच्च गुणवत्ता वाली दालों   के साथ-साथ किराने का सामान भी मिलता था।

यह हिमवंती के बड़े प्रशंसक थे और यदि डाक से हिमवंती अखबार आने में एक भी दिन का विलम हो जाता था तो यह परेशान हो जाते थे। हिमवंती को अपने ऐसे प्रशंसक पाठक के जाने से गहरा आघात लगा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

युवा साहित्य संवाद एवं काव्य पाठ मे छाए संजौली महाविद्यालय के होनहार छात्र

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड के नए स्ट्रेन से अधिक सावधान रहने का किया आह्वान