सोलन से करनाल इलेक्शन डयूटी पर गए 200 होमगार्ड के जवानों में से एक जवान की अकस्मात मौत हो गई है। मौत का कारण नहाते समय हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है। होम गार्ड का जवान राम आसरे 11/4 नालागढ़ से था। जवान करनाल पुलिस लाइन में ठहरे हुए थे। सुबह रोल कोल के समय जब जवानों की गिनती हो रही थी उस समय जवान की मौत का पता चला। इसके बाद राम आसरे को करनाल अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।