in

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मामला, 8जवान गिरफ्तार

स्कोह ( प्रे.वि )
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने जंगलबैरी व सकोह बटालियन से आठ जवानों को गिरफ्तार किया है। जवानों पर आरोप है कि ये फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती हुए थे। गिरफ्तार जवानों के नाम फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना विक्रम चौधरी ने पूछताछ के दौरान बताए थे। हालांकि आरोपित जवान नौ हैं लेकिन अभी तक पुलिस ने आठ को ही गिरफ्तार किया है। बुधवार को इन्हें सब जज कोर्ट पालमपुर में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक 44 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।पुलिस ने विनोद कुमार निवासी फारियां तहसील जवाली, संदीप सपहिया निवासी सरोला तहसील जवाली, रिक्की चौधरी निवासी सियाल तहसील फतेहपुर, संपत निवासी सियाल तहसील फतेहपुर, रवि निवासी लुधियाड़ तहसील जवाली, मनजीत सिंह निवासी लुधियाड़ तहसील जवाली, मुकेश निवासी लुधियाड़ तहसील जवाली व अमरजीत निवासी फारियां तहसील जवाली को गिरफ्तार किया है।पिछले साल 11 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया था। इस मामले में लंबे समय मुख्य आरोपित फरार रहा था। जनवरी में मुख्य आरोपित विक्रम चौधरी निवासी जवाली ने एसपी कांगड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि 2012 से लेकर अब तक वह पुलिस, जेल विभाग व परिवहन निगम में 12 लोगों को फर्जी तरीके से भर्ती करवा चुका है। पुलिस विभाग में उसने नौ लोगों को भर्ती करवाया था और इनके नाम व पते भी बताए थे।

हि.प्र.विधानसभा की प्राक्कलन समिति कर्नाटक राज्य के अध्ययन प्रवास पर

विद्युत उपभोक्ता समय पर करें बिजली बिलों का भुगतान