in

प्रदेश में कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या बढ़ने से दहशत का माहौल

ऊना ( प्रे.वि )
ऊना में तब्लीगी जमात से जुड़े ऊना के नौ और लोग कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद सभी पाजिटिव मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक 8 संक्रमित मरीजों को बद्दी के एएसआई अस्पताल तथा एक को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। बद्दी के इस क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। प्रशासन की और से इनको पूरी सुरक्षा के बीच बद्दी व टांडा ले जाया गया। प्रदेश में कोरोना पाजिटिव केसों की संख्या 28 पहुंच गई है। इनमें दो की मौत हो चुकी है जबकि दो ठीक हो गए हैं। वहीं, चार मरीज इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट हो चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के कुल 20 एक्टिव केस हैं और ये सभी जमाती और उनके संपर्क में आने वाले हैं। मंगलवार को पाजिटिव आये सभी अंब की कुठेड़ा-खैरला मस्जिद में रुके थे। ये लोग पहले से पाजिटिव ऊना के मरीजों के संपर्क में आए थे। इनमें पांच सिरमौर, एक-एक कुठेड़ा, अर्की और दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना पाजिटिव मरीजों की बढ़ी तादाद से लोगों में दहशत का माहौल है। ऊना जिला में एक दिन में ही नौ कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आने से ऊना में बुधवार को लॉकडाउन के दौरान कोई ढील नहीं दी गई। कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील खत्म कर दी है। कोई भी दुकान व संस्थान आगामी आदेशों तक नहीं खुलेंगे।

कांगड़ा जिला में 15000 लोगों को होम क्वारंटीन के निर्देश- डीसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लॉकडॉउन में कर रहे हैं राजनीति-सोलंकी