in

देश की उन्नति के लिए संवैधानिक कर्तव्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता-बंडारू

शिमला ( प्रे.वि )
संविधान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समरोह गयेटी थियेटर में आयोजित किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे संविधान की विशेषता है कि इसने विश्व के सबसे बडे़ लोकतंत्र भारत की उन्नति में प्रमुख भूमिका निभाई है। डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के भारतीय संविधान में महत्वपूर्ण योगदान से भारत के नागरिक लाभान्वित हुए हैं। भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता, स्वतंत्रता देने के लिए भारतीय संविधान को अपनाया गया था। संविधान को अपनाने के बाद देश के नागरिकों ने नए संवैधानिक,वैज्ञानिक भारत में प्रवेश किया जिसने शान्ति, नम्रता और विकास का सूत्रपात किया। दत्तात्रेय ने कहा कि भारतीय संविधान समस्त विश्व के लिए एक विशिष्ट दस्तावेज है, और इस महान योगदान देने के लिए बाबा सहिब को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारा संविधान नागरिकों के कर्तव्यों और अधिकारों में सन्तुलन बनाए रखता है जो हमारे संविधान की विशेषता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मौलिक कर्तव्यों पर ध्यान देने की विशेष आवश्यकता है। समाज में तब तक प्रजातंत्र की पूर्ण स्थापना संभव नहीं जब तक नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को उनके अधिकारों के साथ न जोड़ा जाए। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान स्वतंत्र न्याय पालिका, प्रशासन और स्वतंत्र विधायिका को महत्व प्रदान करता है। लोकतंत्र का चैथा स्तंभ निष्पक्ष और निडर मीडिया इसे अधिक सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा के देश की उन्नति के लिए संवैधानिक कर्तव्यों की ओर अधिक ध्यान देेने की आवश्यकता है। संविधान दिवस के अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।

विधानसभा परिसर में लिया प्रबंधों का जायजा

एड्स दिवस को लेकर शिमला में बैठक, होंगे कई कार्यक्रम