in

उपायुक्त ने किया प्राकृतिक खेती उत्पाद केन्द्र का शुभारंभ

धर्मशाला ( प्रे.वि )
उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में आतमा कांगड़ा द्वारा प्रायोजित प्राकृतिक खेती उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सुभाष पालेकर प्राकृतक खेती पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगडा में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत 12 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके अन्तर्गत आत्मा कांगडा द्वारा 15 विकास खंडो में 486 दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अन्तर्गत 14135 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया और 12536 किसानों ने इस विधि को अपनाया तथा अपने खेतों में जहर मुक्त सब्जियों व फसलों का उत्पादन किया। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के परिसर में प्रा—तिक खेती अपना रहे किसानों द्वारा ही जहर मुक्त सब्जियों का विक्रय किया जाएगा जहां पर लोगों को कीट नाशक मुक्त, रसायन मुक्त उत्पाद उचित दामों पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने सब्जियों का उत्पादन तो किया पर उन उत्पादों को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए और कैसे प्रचार-प्रसार किया जाए इसके लिए यह प्राकृतिक खेती उत्पाद केन्द्र लोगों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी जिला स्तर पर इसकी शुरूआत की गई है तथा शीघ्र ही इसे ब्लॉक स्तर व पंचायत स्तर पर भी ले जाने के प्रयास किये जाएंगे।

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन