बीबीएन(कविता गौतम):- प्रियंका बढ़ेरा गांधी के करीबी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सोलन के प्रभारी केहर सिंह खाची पत्रकार एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष शांति गौतम के छोटे भाई महेश गौतम के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए उनके आवास शिमला पहुंचे व सहानुभूति प्रकट कर ढाढस बंधाया। उन्होंने गांधी परिवार की ओर से भी शोक जताया। उल्लेखनीय है कि शांति गौतम के भाई प्रियंका बढ़ेरा के कुफरी पंचायत के छराबरा वार्ड से दो बार निर्विरोध वार्ड सदस्य रह चुके हैं।