in

नगर पंचायत राजगढ़ की महिला कर्मचारी के कोरोना पोजिटिव आने के बाद कार्यालय को दो दिन के लिए कर दिया गया सील

 

राजगढ़(पवन तोमर):- नगर पंचायत राजगढ़ की महिला कर्मचारी के कोरोना पोजिटिव आने के बाद दो दिन के लिए कार्यालय के कुछ विभागों को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है| यह महिला कर्मचारी पिछली कुछ दिन से बीमार चल रही थी और इस दौरान छुटी पर चल रही थी वह कुछ देर के लिए कार्यालय आई थी| चिकित्सक की सलाह पर उन्होंने अपने साथ पुत्र का भी टेस्ट करवाया और दोनों कोरोना संक्रमित पाए गये| दोनों को उसी समय होम आईसोलेट कर दिया गया|

 महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पोजिटिव आते ही नगर पंचायत कार्यालय में हडकंप मच गया| गनीमत यह रही कि नगर पंचायत सचिव को छोड़कर अन्य कोइ उसके सम्पर्क में नही आया और उन्हें भी दो दिन के लिए होम आईसोलेट कर दिया गया है व् उसके बाद उनका भी कोरोना टेस्ट लिया जायेगा|

नगर पंचायत सचिव अजय गर्ग ने बताया कि महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद कार्यालय की दो शाखाये जहाँ वह गई थी सील कर दी गयी है| उक्त कर्मचारी के सम्पर्क में आने के कारण मैंने स्वयम को भी दो दिन के लिए आईसोलेट कर लिया है| उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया के लिए होने वाली बैठक का आयोजन नगर पंचायत के स्थान पर उपमंडलाधिकारी कार्यालय में किया जायेगा|  

कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों वह छात्रों को रेल यात्रा में दी गई रियाइतों में जो कटौती की गई है उसकी खिलाफत की ऑल इंडिया सोसाइटी ऑफ सोशल रिफॉर्म ने

सिविल अस्पताल राजगढ़ में रेपिड एंटीजन टेस्ट सुविधा हो गयी है आरम्भ