in

भाजपा किसान मोर्चा की जिला सिरमौर की बेठक का आयोजन किया जाएगा नाहन के परिधि गृह मे

 

 

राजगढ़(पवन तोमर):- भाजपा किसान मोर्चा की जिला सिरमौर की एक विशेष बेठक का आयोजन नाहन के परिधि गृह मे किया जाएगा| यह जानकारी  प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सुनील ठाकुर ने दी| उन्होंने बताया कि  कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश बबली द्वारा की जाएगी व् जिला सिरमौर के प्रभारी व प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेगे|

उन्होंने बताया कि बैठक मे जिला सिरमौर के पांचो मंडलो के सचिव, महाम़त्री तथा जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेगे| इस दौरान प्रदेश व केंद्र व् प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि सभी लोग किसानो के लिए चलाई जा रही योजनाओं को किसानो तक पंहुचा सके और किसानो को सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।  

राजगढ़ में 2 कोरोना के मामले आये सामने

केरल के वायनाड जिले का रामायण से नाता