in

राजगढ़ में 2 कोरोना के मामले आये सामने

 

राजगढ़(पवन तोमर):-  राजगढ़ में 2 कोरोना के मामले सामने आये है | इससे पहले भी 2 मामले सामने आये थे और यहाँ कोरोना का कहर बड़ता जा रहा है| इसी सप्ताह में राजगढ़ में 7 मामले सामने आने से दहशत बड़ती जा रही है| सिविल अस्पताल में  किये गये एंटीगन टेस्ट में दो पोजिटिव मामले पाए गये | इनमे  नगर पंचायत राजगढ़ में कार्यरत 53 वर्षीय सामुदायिक कार्यकर्ता और उनका पुत्र जो आईजीएम्सी शिमला में एम्.बीबी. एस. कर रहा है पोजिटिव निकले है|  

 वार्ड न० 1 की 55 वर्षीय महिला व् राणाघाट के 65 वर्षीय व्यक्ति ने सराहं में  टेस्ट करवाये थे और दोनों की रिपोर्ट पोजिटिव पाई गयी| रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद  दोनों लोगो को होम आईसोलेट कर दिया गया| प्रभारी सिविल अस्पताल राजगढ़ डा० हितेंद्र ने बताया कि दोनों  दिन पोजिटिव आये 4 लोगो को होम आईसोलेट कर दिया गया है |  

सिविल अस्पताल राजगढ़ में रेपिड एंटीजन टेस्ट सुविधा हो गयी है आरम्भ

भाजपा किसान मोर्चा की जिला सिरमौर की बेठक का आयोजन किया जाएगा नाहन के परिधि गृह मे