in

मुख्यमंत्री ने किशोरों के टीकाकरण में प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

हिमवंती मीडिया/शिमला 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खराब मौसम के बावजूद राज्य में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण में प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए डाॅक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के विरूद्ध टीका लगवाने में किशोरों द्वारा दिखाए गए उत्साह की भी सराहना की है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश राज्य की पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश अब 15-18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी अग्रणी राज्य बनेगा।

 

 

 

 

उपचुनावों की तरह ही 2022 में भी हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया करेगी उम्दा प्रदर्शन : अभिषेक राणा

जिला दंडाधिकारी डीसी राणा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी किए आदेश