in

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मे लोगों की मृत्यु पर किया गहरा शोक व्यक्त

हिमवंती मीडिया/शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा जिला के चुवाड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना मे लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना मे दो लोगों की मृत्यु और 25 व्यक्ति घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीडि़त परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवारों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

2022 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा सरकार : गोविंद ठाकुर

स्प्रिंग नेक्टर अकादमी पांवटा साहिब का रहा दबदबा, कई विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षाएं