in

राजगढ़ के समाजसेवी व् पूर्व पार्षद दीपक धीर ने बांटे मास्क और सेनीटाईजर

राजगढ़(पवन तोमर):- कोरोना महामारी को साड़े चार माह बीतने वाले है और कई  लोगो ने समाजसेवा के अनूठे उदहारण स्थापित किये है| नगर पंचायत राजगढ़ के समाजसेवी व् पूर्व पार्षद दीपक धीर भी लोगो की लगातार सेवा कर रहे है| आजकल उन्होंने जरुरतमंद लोगो को मास्क व् सेनीटाईजर बांटने का बीड़ा उठाया है और राजगढ़ में हर जगह मास्क व् सेनीटाईजर बाँट रहे है |

 

 उन्होंने सिविल हास्पिटल राजगढ़ के चिकित्सको, स्टाफ , मरीजो व् तीमारदारो को मास्क व् सेनीटाईजर वितरित किये| कूल मिलाकर उन्होंने 3 हजार से अधिक लोगो को मास्क व् 500 सेनीटाईजर बाँट दिए है | इससे पहले  वह राजगढ़  की हर दूकान , कई वार्डो के घरो ,  वाहन चालको ,  गरीब लोगो , पुलिस कर्मियों सहित जरुरतमंद लोगो को मास्क व् सेनीटाईजर  बाँट चुके है|  

 

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क व् सेनीटाईजर की निरंतर आवश्यकता है और हर इन्सान मास्क व् सेनीटाईजर नही खरीद सकता| उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना है तब तक वह मास्क व् सेनीटाईजर बांटकर जरुरतमंद लोगो की सहायता करते रहेंगे| अस्पताल में मास्क व् सेनीटाईजर वितरण के  दौरान उनके साथ पच्छाद कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक शर्मा , कोषाध्यक्ष दिनेश आर्य व् हरीश दस्सन भी मौजूद रहे|

सौरभ ठाकुर ने हासिल किया अंतरराष्ट्रीय स्तर का फेलोशिप अवार्ड

आदर्श कृषक है सरदार महेंद्र सिंह