in

लक्ष्मी देवी की रस्म पगड़ी होगी 28 अप्रैल को गोयल धर्मशाला में

पांवटा(हिका):– हिमाचल प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश गोयल की माता लक्ष्मी देवी का निधन 19 अप्रैल को उनके निवास स्थान में सायं 8:30 बजे हो गया था। उनकी देह को 20 तारीख को स्थानीय स्वर्ग धाम में भावभीनी विदाई दी गई, उनके पुत्र सतीश गोयल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर काफी संख्या में गोयल परिवार के सदस्य व शुभ चिंतक मौजूद थे।

लक्ष्मी देवी एक धार्मिक महिला थी और उनकी उम्र लगभग 93 वर्ष थी। वह एक जीवट महिला होने के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखती थी। उनके पति का देहात 1992 में हो गया था और उन्होंने इतना लंबा समय अपने परिवार के साथ ही बिताया।

यद्यपि उनके जीवन में काफी कष्ट आए, जब उनके पुत्र सतीश गोयल की पत्नी का देहांत हो गया तो वह पांवटा साहिब में आकर रहने लगी जबकि इनका परिवार मुस्तफाबाद जिला यमुनानगर का रहने वाला और इन के दूसरे पुत्र भी यमुनानगर में ही रहते हैं अपने जीवन में इन्होंने बहुत से सुख- दु:ख भी झेले।

इनकी रसम पगड़ी 28 अप्रैल को 2:00 से 3:00 के बीच ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला में होगी इससे पहले ब्रह्म भोज का भी इंतजाम किया गया है सूत्रों के अनुसार 19 तारीख को शाम 8 बजे तक यह बिल्कुल ठीक थी और अचानक इन्होंने दम तोड़ दिया। उस समय इनके बेटे भी संयोगवश घर पर ही थे उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बुलाया लेकिन तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके हैं।

हिमवंती परिवार का गोयल परिवार से गहरा नाता रहा है दिवंगत लक्ष्मी देवी उनके लिए श्रद्धा की पात्र थी। इस असीम दुख पर हिमवंती परिवार शोकाकुल है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को इस सदमे को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

ईएमआरएस परीक्षा हुई स्थगित, एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय भी रहेंगे बंद

ईएमआरएस परीक्षा स्थगित, एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय भी रहेंगे बंद