in

शिमला से पांवटा के लिए चलें चौधरी सुखराम, रात्रि विश्राम होगा नहान के सर्किट हाउस में साथ में है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप

 

पांवटा (हिका):- हाल ही में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर सुखराम चौधरी शिमला से पांवटा की ओर चल पड़े हैं। शिमला से नाहन देर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रिय कैबिनेट मंत्री व उनके साथ आ रहे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के अगवानी के लिए जगह जगह खड़े हैं और उन्हें फूल-मालाओं से लाद रहे हैं। दोनों नेता रात्रि विश्राम नहान के सर्किट हाउस में करेंगे। सूत्रों के अनुसार कल सुबह नाश्ता करने के बाद नाहन से पांवटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

पांवटा में इनके स्वागत की पूरी तैयारी हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है। आखिर हो भी क्यों ना, पहली बार दून पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कोई कैबिनेट मंत्री बना है और चौधरी सुखराम को यह गौरव प्राप्त हुआ है। सुखराम एक सीधे-साधे भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। इनकी सादगी देखकर आज के राजनीतिक दलों को सोचने पर विवश होना पड़ेगा कि धरतीपुत्र भी एक कैबिनेट मंत्री के पद पर आसानी से सुशोभित हो सकता है। जबकि इनकी कोई भी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है।

एक साधारण से कृषक परिवार से संबंध रखने वाले सुखराम ने चंद वर्षों में ही भाजपा में जो अपनी पेठ बनाई वह बेमिसाल है। इनकी सादगी को लेकर उनके विरोधी भी इनके खिलाफ कुछ नहीं कह पाते ईमानदार छवि राजनीति में इन्हें इतनी ऊंचाई पर पहुंचाने में कामयाब हुई है।

1391 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

जिला सिरमौर में 31 लोगों ने कोरोना से जीती जंग