in

1391 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

शिमला(ब्यूरो):-  कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बढ़ता जा रहा है। लेकिन बीते दो तीन दिनों से स्‍वस्‍थ होने वालों की तादाद भी बढ़ रही है, एक्‍ट‍िव केस कम होते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1400 के करीब पहुंच गया है।

 1391 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए है। प्रदेश में अब तक 2506 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अगर प्रदेश में मौजूद एक्टिव मामलों की बात करें तो यह संख्या 1090 है। प्रदेश में इस गंभीर महामारी के चलते अबतक 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वहीं, 15 मरीजों को संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश से बाहर माइग्रेट किया गया है। हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में एक्टिव मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसमें जिला सोलन, कांगड़ा और सिरमौर शामिल है।

वन मंडल शिमला में 200 हैक्टेयर भूमि पर रोपित होगे डेढ लाख पौधे-डीएफओ

शिमला से पांवटा के लिए चलें चौधरी सुखराम, रात्रि विश्राम होगा नहान के सर्किट हाउस में साथ में है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप