in

समाज सेवा को समर्पित चेहरा है चमन लाल शर्मा

हिमवंती मीडिया/सरिता गर्ग(पावंटा साहिब)

यूं तो चमन लाल शर्मा आज पांवटा साहिब में किसी परिचय के मोहताज नहीं है, लेकिन इनका जन्म हरियाणा के दादूपूर बैराज के पास गांव नंद गढ़ मे एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनके पिता काफी संपन्न किसान रहे हैं, लेकिन अचानक ही इस युवक ने करीब 20 वर्ष पहले सीमावर्ती हिमाचल में आकर अपना काम कारोबार शुरू किया और समाज सेवा में भी अपनी अच्छी पहचान बनाई।

2001 में इन्होंने अपनी कार्यस्थली हरियाणा के साथ लगते हिमाचल के पांवटा साहिब को बनाया और 2001 में एक क्रशर चलाया। अपने व्यवसाय के साथ-साथ इन्होंने जनसेवा को भी अपना मुख्य ध्येय बनाया। अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब के माध्यम से इन्होंने कई बार निर्धन लड़कियों की शादियां भी करवाई। इसके लिए इन्हें रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित भी किया गया। यही नहीं पत्रकारिता में भी इनकी विशेष रूचि रही और राष्ट्रीय प्रेस परिषद के यह हरियाणा राज्य के अध्यक्ष भी रहे।

यह रेड क्रॉस सोसाइटी के भी लाइफ मेंबर है। यह हिमाचल राइफल एसोसिएशन के सदस्य भी रहे हैं। जल ही जीवन है तथा इसे मानने वाले अनेकों अभियान से यह जुड़े रहे हैं। यह 80 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा के द्वितीय वर्ष तक मुख्य शिक्षक भी रहे। उस समय वर्तमान के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रचारक थे। आज भी इनके मुख्यमंत्री हरियाणा से बड़े अच्छे संबंध है।

ऐसे लोगों को समाज में विशिष्ट स्थान मिलना ही चाहिए। हमारी शुभकामनाएं ऐसे नौजवानों के लिए सदा रहेगी।

सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय मंत्री से स्मार्ट सिटी मिशन को 30 सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने का किया अनुरोध

पातालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में होगा सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का 15वा विशाल जागरण एवं भंडारा