in

ससुराल वालों से तंग आकर, महिला ने खुद पर तेल छिड़ककर, खुद को लगाई आग

 

 

पांवटा(प्रे.वि.):- उपमण्डल पांवटा साहिब के सालावाला में एक महिला ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली हैं। जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त महिला अपनी ससुराल वालों से परेशान थी। उसके ससुराल वाले उसे मारते-पीटते थे। जिससे तंग आकर वह अपने मायके चली गई। परंतु उसके मायके वालो ने इसे घरेलू झगड़ा समझ कर हल्के में लियासमझा बुझाकर वापिस भेज दिया था। जिसका परिणाम दर्दनाक हादसे के रूप में सामने आया। 

महिला के मायके वालों ने आशंका व्यक्त की है कि महिला के साथ कुछ गलत हुआ है। उसकी हत्या की साजिश कर उसे जलाया गया है। उन्होंने पुलिस से गहन जांच की मांग की हैं।

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह ड्रग्स माफिया हो या खनन माफिया : मयंक चौधरी

श्री सांई अस्पताल द्वारा नाहन में स्थापित की गई हिमाचल की पहली निजि कोविड टैस्ट लैब।