in

हिमवंती समाचार पत्र समूह के स्तंभ लेखक, कवि, साहित्यकार दीपक कुल्लवी नहीं रहे: दुखद

कुल्लू(ब्यूरो ):-हिमवंती समाचार पत्र समूह के स्तंभ लेखक, कवि,साहित्यकार दीपक कुल्लवी का अचानक निर्धन हो गया हैं। यह हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार जयदेव विद्रोही के पुत्र थे। वह कुछ दिन पहले दिल्ली से कुल्लू लौटे थे, अचानक कोरोना होने की वजह से कल रात 11:00 बजे उनका देहांत हो गया।

वह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, 1 पुत्र व 1 पुत्री को छोड़कर गए हैं। हिमवंती का दीपक से गहरा नाता रहा है वह लगभग 20 वर्षों से हिमवंती से जुड़े थे। उनके समाचार दिन-प्रतिदिन छपते रहते थे। कुछ महीने पहले उन्हें दिल्ली जाना पड़ा था और वहां करीब 3-4 महीने उन्हें रुकना भी पड़ा था लेकिन उन्होंने वहां से भी हिमवंती के लिए पत्रकारिता जारी रखी  और दिल्ली से भी नियमित समाचार भेजते रहें।

यह ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल के कुल्लू इकाई के अध्यक्ष भी थे। उनके अचानक देहांत से उनके एकमात्र बहन बिंदु शर्मा का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा परिवार उनकी अकस्मिक मृत्यु से अपने आप को उभार नहीं पा रहा है। दिवंगत दीपक के माता पिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

दीपक कुल्लवी के जाने से पूरा हिंदी हिमवंती परिवार हतप्रभत है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

कचरे के निपटान एवं प्रसंस्करण के लिए उप-समिति गठित

दुखद समाचार राकेश अग्रवाल नहीं रहे