in

हिमाचल की महान विभूतियों का मोदी द्वारा सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है : अनुराग ठाकुर

हिमवंती मीडिया/शिमला  
 अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है जो कि समय-समय पर ज़ाहिर होता रहता है। मोदी द्वारा हिमाचल की महान विभूतियों को सराहा जाना हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मोदी द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना के Miniature Writer राम कुमार जोशी के कार्यों की प्रशंसा की गई।
पीएम मोदी ने कहा कि एक कमाल का काम हिमाचल प्रदेश में ऊना के Miniature Writer राम कुमार जोशी ने भी किया है। राम कुमार जोशी ने Postage Stamps पर ही यानी इतने छोटे Postage Stamp पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अनोखे Sketch बनाए हैं। हिंदी में लिखे ‘राम’ शब्द पर उन्होंने Sketch तैयार किए, जिसमें संक्षेप में दोनों महापुरुषों की जीवनी को भी उकेरा गया है। प्रधानमंत्री से मिली इस प्रशंसा से देवभूमि अभिभूत है।

राज्य में जेबीटी शिक्षकों के भर्ती एवम पदोन्नति नियमों से छेड़छाड़ बर्दास्त नही : एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ

पुलिस विभाग के जवानों के साथ सरकार क्यों कर रही सौतेला वयव्हार : नरेन्द्र परमार