in

25 सौ गज के विशाल प्रांगण में बनाई गई महादेव वाटिका

 

सहारनपुर(ब्यूरो):- श्री महादेव देवा इंटरेस्ट रजिस्टर द्वारा सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप मे एक श्री महादेव देवस्थान एवं महादेव वाटिका का निर्माण किया गया, जिसमें महादेव के साथ-साथ मां दुर्गा, राम दरबार, गणपति महाराज, राधा कृष्ण, सिंदूरी हनुमान जी, शिवलिंग विराट रूप में तथा नंदी जी महाराज की विशाल मूर्तियां स्थापित की गई है। सभी मूर्तियों की ऊंचाई 4 फुट से लेकर साडे 4 फुट तक है। देव प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 25 नवंबर से 30 नवंबर तक संपन्न हुआ।

महादेव वाटिका में सभी प्रकार के पुष्प पत्र जैसे शमी पत्र, रुद्राक्ष, चंदन, आमला, बेलपत्र, गुलमोहर, पारिजात, पीपल, बड़, केला तथा अन्य नौ ग्रह वृक्ष का पौधा रोपण किया गया। सभी कॉलोनी वासियों के साथ-साथ नगर वासियों ने भी इसमें अंशदान दिया। इसके और विस्तार के लिए भविष्य में भी योजना पर कार्य चल रहा है।श्री महादेव देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष का दायित्व जहां मयंक अरोड़ा निभा रहे हैं, वही महासचिव सर्वेश शर्मा कोषाध्यक्ष अवनीश रोड तथा संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश अग्रवाल निभा रहे हैं।

इसमें पैरामाउंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सूरी व कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा का भी काफी योगदान है। भूमि पूजन आचार्य अतुल कृष्ण शास्त्री तथा उपाचार्य पंडित संदीप शास्त्री व अन्य विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा मूर्ति पूजन कराया गया। यह जानकारी संरक्षक राकेश अग्रवाल ने दी।

पांवटा रोटरी क्लब ने यूथ विंग रोट्रैक्ट कैटलिस्ट के साथ मिलकर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लगाया सैनिटाइज़र शिविर

विश्व विद्यालय प्रशासन के द्वारा परिसर को धांधलियों का बनाया जा रहा अखाड़ा : रविन्द्र चंदेल