in

31 स्थानों पर आयोजित होगा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण – सीएमओ

हिमवंती मीडिया/नाहन
जिला सिरमौर में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए 31 स्थानों पर टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ संजीव सहगल ने दी।
उन्होंने बताया कि  धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, स्वास्थ्य उप केन्द्र धारकीयारी, सेन की सैर, धार कटोला, स्वास्थ्य उप केन्द्र काला अम्ब, स्वास्थ्य उप केन्द्र मोगीनंद, स्वास्थ्य उप केन्द्र पंजाहल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धगेड़ा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, राजपुर स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, स्वास्थ्य उप केन्द्र नवादा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डियों में कोरोना टीका लगाया जाएगा।
डॉ संजीव सहगल ने बताया कि पच्छाद स्वास्थ्य खण्ड के तहत सिविल अस्पताल सराहां, सिविल अस्पताल राजगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानगढ़, स्वास्थ्य उप केन्द्र डिंगर किनर, स्वास्थ्य उप केन्द्र घैंदो, स्वास्थ्य उप केन्द्र सिरमौरी मंदिर, स्वास्थ्य उप केन्द्र धार टिकरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटी पटोग, स्वास्थ्य उप केन्द्र देऊठी मझगांव, स्वास्थ्य उप केन्द्र पबियना और स्वास्थ्य उप केन्द्र ढली में टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार, संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटी धीमान (सिविल अस्पताल ददाहू) तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाट और सिविल अस्पताल शिलाई में टीकाकरण किया जाएगा।

चैलचौक क्षेत्र की 9 पंचायतों के लिए पेयजल योजना पर व्यय किए जायेंगे 30 करोड़ 74 लाख रुपये

नि:शुल्क फर्टिलिटी शिविर में 50 नि:संतान दम्पतियों ने ली मुफ्त सलाह