in

कांग्रेस एंड कंपनी फैला रही है सीएए पर अफवाह- अमित शाह

शिमला ( प्रे.वि )
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के टका बैंच पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद शाह ने सरकार की उपलब्धियों पर बनाई एक पुस्तिका का विमोचन किया। अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद हो या नक्सलवाद, प्रदेश के वीरों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। चार-चार परमवीर चक्र भी इस प्रदेश को मिले हैं। पहला परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला था। देश के विभाजन के बाद 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हुआ जिसमें अल्पसंख्यकों की रक्षा करने को लेकर बातचीत हुई। पाकिस्तान, बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ना हुई। पीएम मोदी ने शरणार्थियों को सीएए दिया। कांग्रेस एंड कंपनी सीएए पर अफवाह फैला रही है। राहुल बाबा को चैलेंज देता हॅूं कि पूरा एक्ट पढ़कर बता दें कि कहॉं लिखा है नागरिकता छीनने का प्रावधान। अमित शाह ने कहा कि इन्वेस्टर मीट में हिमाचल में 85000 करोड़ के एमओयू साइन हुए। दो महीने के भीतर 13 हजार करोड़ आज जमीन पर उतर गए हैं। जिसका आज ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह रखा गया है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा काम करने के लिए सत्ता में आती है। जयराम ठाकुर की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हिमाचल में एक भी घर अब बिना गैस चूल्हे का नहीं है। समस्त हिमाचल में गैस का चूल्हा पहुंचाने का काम आज समाप्त हुआ है। प्रदेश में हिमकेयर योजना देकर लोगों का कल्याण किया। ओआरओपी के तहत 35 हजार करोड़ सेना के रिटायर्ड जवानों का अब तक दिया। मौनी बाबा नहीं अब 56 इंच सीने वाले पीएम मोदी हैं। उड़ी, पुलवामा का दस दिन के अंदर सजिकल स्ट्राइक से जवाब दिया।

डॉ. साधना ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात की

आई.बी.एन हर्बल एवं क्यूरटेक के एमडी सुमित सिंगला अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित