in

आई.बी.एन हर्बल एवं क्यूरटेक के एमडी सुमित सिंगला अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित

बीबीएन ( शांति गौतम )
बीबीएन की प्रसिद्ध नामी फार्मा कंपनी आई बी एन हर्बल एवं क्यूरटेक के एमडी सुमित सिंगला भारतीय बौद्ध संघ द्वारा अटल स्मृति सम्मान 2019 के लिए अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर 24 दिसंबर को दिल्ली मे सम्मानित होने के बाद बददी मे भी समान्नित हुए। हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष रणेश राणा, प्रान्त सचिव व प्रेस क्लब बददी बरोटीवाला के अध्यक्ष किशोर ठाकुर,प्रान्त सदस्य व प्रेस क्लब कार्यालय सचिव शांति गौतम ने बददी आगमन पर सिंगला का स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया। गौरतलब है कि सुमित सिंगला सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं जिसे देखते हुए भारतीय बौद्ध संघ द्वारा उन्हें 24 दिसंबर को दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में ,पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी एवं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया गया था। बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. सत्यनारायण जटिया, कृष्णा राज व सुरेश पासी सहित बौद्ध संघ के मुख्य सचिव एडवोकेट डीएस वरुण सहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनसम प्रिय राहुल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि भारतीय बौद्ध संघ कई वर्षों से सामाजिक कला साहित्य एवं संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय हित कार्य कर रहे एन जी ओ ,साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राज नेताओं को प्रतिवर्ष महापुरुषों की जन्म जयंती पर सम्मानित करता है । बीबीएन क्षेत्र में सुमित सिंगला को उक्त अवार्ड मिलने पर खुशी की लहर है वह उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

कांग्रेस एंड कंपनी फैला रही है सीएए पर अफवाह- अमित शाह

यमुना करूणा संस्था द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर